Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना, अगले पांच दिनों तक होगी बारिश, IMD ने दी इन 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

June 25, 2024

Weather Update: दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना, अगले पांच दिनों तक होगी बारिश, IMD ने दी इन 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Weather Update : दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया है। लोगो को भीषण गर्मी से बहुत रहत मिली है। वही मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली अधिकांश बादल छाए रहने और तेज हवाओ के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अन्य 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली के छाए रहेंगे बादल

IMD के अनुसार आज दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाएं और गर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की सम्भावना हैं। आपको बता दे कि आज दिल्ली में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 31 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। बारिश के कारण तापमान में भी तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने बुधवार से तीन दिन के लिए ग्रीन अलर्ट जबकि शनिवार रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर रखा है।

UP के 40 से अधिक जिलों में बारिश की चेतावनी

आपको बता दे कि आज से लखनऊ में हल्की बारिश का दौर शुरू होगा, जो अगले हफ्ते तक जारी रहेगा। ऐसे में लोगो को भीषण गर्मी के प्रकोप से बहुत राहत मिलेगा। वही मौसम विभाग ने यूपी के 16 जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ज्यादातर जिलों के अधिकतम तापमान में चार और न्यूनतम में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। उन्होंने बताया कि 27 से 28 जून को पश्चिमी यूपी में बादल बरस सकते हैं। इसके आसार बन रहे हैं। इस सप्ताह में 45 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश के पूर्वानुमान हैं।

इन राज्यों में होगी भारी वर्षा

IMD के अनुसार आज कर्नाटक, केरल, असम, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले तीन दिनों में उत्तरी अरब सागर तथा गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की ओर आगे बढ़ेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें