Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: दिल्ली सहित इन राज्यों में बढ़ी गर्मी, आज यहां होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा शहर में आज का मौसम

October 4, 2024

Weather Update: दिल्ली सहित इन राज्यों में बढ़ी गर्मी, आज यहां होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा शहर में आज का मौसम

Weather Update: मानसून खत्म होते ही गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में इन दिनों गर्मी बढ़ गई है। कई जगहों पर पारा 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है।वहीं कुछ ऐसे राज्य है जहां भारी बारिश कहर बनकर बरस रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी दिल्ली में आज छाए रहेंगे आंशिक बादल

मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। वही IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। कल 5 अक्टूबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे। IMD के अनुसार दिल्ली में कल दोपहर व शाम के समय हल्की बारिश होने की संभावना है। वही वहीं 6 से 9 अक्टूबर आसमान साफ रहेगा।

इन राज्यों में बारिश के आसार

IMD के मुताबिक तमिलनाड, कर्नाटक, केरल, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बता दें कि झारखंड, महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में केवल हल्की बारिश होने की संभावना है।

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम रहेगा साफ

पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही आज शाम से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के छह जिलों में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का शामिल हैं। हालांकि, राज्य( के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार स महीने के अंत में सर्दी दस्तक दे देगी, जबकि मानसून का मौसम अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें