Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: IMD ने दिल्ली में किया येलो अलर्ट जारी, पंजाब सहित इन राज्यों में चलेगी भीषण लू, जाने मौसम का हाल

June 18, 2024

Weather Update: IMD ने दिल्ली में किया येलो अलर्ट जारी, पंजाब सहित इन राज्यों में चलेगी भीषण लू, जाने मौसम का हाल

Weather Update : जून के माह में गर्मी का भीषण प्रकोप देखने को मिल रहा है। दिल्ली , हरियाणा , पंजाब और भी बहुत से राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। बात करें पहाड़ी इलाको की तो गर्मी का प्रकोप वहां भी दिख रहा है। लोगो को बाहर आने जाने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही मौसम विभाग ने बताया कि अभी इस गर्मी से राहत मिलते हुए नहीं दिख रही है।

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग ने आज और कल के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। आपको बता दें कि दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी। वही दिल्ली का तापमान 45 और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी का प्रकोप व चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा। IMD ने बताया कि फ़िलहाल अभी इस गर्मी से राहत मिलते कोई आसार नहीं है। इस दौरान दिन में झुलसाने वाली धूप से लोग परेशान रहेंगे तो वही रात में चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों का बुरा हाल करेगी।

इन राज्यों में चलेगी भीषण लू

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के अलावा हरियाणा ,उत्तर प्रदेश और पंजाब भी भीषण लू की स्थिति बनी है। वही बात करें पहाड़ी इलाको कि तो हिमाचल प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तरी मध्य प्रदेश और जम्मू संभाग के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की आकांशा जताई है। ध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रातें गर्म रहने की संभावना है।

अगले 24 घंटों में कहां-कहां होगी बारिश?

जिस प्रकार से मैदानी इलाको में भीषण गर्मी का प्रकोप दिख रहा है। उसी तरह असम और मेघालय में मध्यम से भारी बारिश होने से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। IMD के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, 17 से 20 जून के बीच असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जिससे व्यापक जलभराव और बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है। वहीं इसके अलावा सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, दक्षिण ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें