Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: कई राज्यों में तेज बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस से लोग परेशान, जानें देशभर का मौसम

July 16, 2026

Weather Update: कई राज्यों में तेज बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस से लोग परेशान, जानें देशभर का मौसम

Weather Update News: देश के कई राज्यों में मानसून अच्छी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण आने वाले कुछ दिनों में पूर्वी और मध्य भारत के कई इलाकों में बारिश बढ़ सकती है। इससे कई राज्यों में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में हो सकती है अच्छी बारिश

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सिक्किम, पूर्वोत्तर राज्यों, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है। इसके अलावा बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश का अनुमान लगाया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के कुछ क्षेत्रों, गुजरात, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और विदर्भ में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली-NCR में बारिश के बाद भी नहीं मिली राहत

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि दिन का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को दिनभर गर्म और चिपचिपे मौसम का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर-पश्चिम भारत में अभी इंतजार करना होगा

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई इलाकों में फिलहाल भारी बारिश की संभावना कम है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि 20 जुलाई के बाद मानसून की स्थिति बदल सकती है, जिससे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली की हवा अब भी पूरी तरह साफ नहीं

बारिश होने के बाद भी दिल्ली की हवा में खास सुधार नहीं देखा गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 159 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। यानी हवा पहले से कुछ बेहतर जरूर है, लेकिन पूरी तरह साफ नहीं मानी जा सकती।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें