Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update : भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत , दिल्ली NCR में चलेगी तेज आंधी ,जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

May 31, 2024

Weather Update : भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत , दिल्ली NCR में चलेगी तेज आंधी ,जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

नई दिल्ली : देश के हर हिस्से में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप दिख रहा है मैदानी इलाको के साथ साथ पहाड़ो के लोगो का हाल भी बुरा है। बीते दिन देश के कई हिस्से में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वही कई ऐसे राज्य भी भी जहां बारिश ने गर्मी में थोड़ा सुधार किया है।

नई दिल्ली : बात करे देश की राजधानी यानि दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी है। बीते दिन यहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्‍यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सापेक्षिक आर्द्रता 36 दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्लीमें आज और कल को धूलभरी आंधी या सामान्‍य आंधी चलने की संभावना है। वहीं, आज न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 2 जून को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

बिहार के इन जिलों में बारिशका किया अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। IMD ने बताया कि बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय,जहानाबाद में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही यहां 30-40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चलेगी। मेघ गर्जन व हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, नवादा, जमुई, भागलपुर, अररिया, किशनगंज में तेज हवा के साथ आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी की गई है।

यूपी में अगले पांच दिन बूंदाबांदी की संभावना

वहीं, उत्‍तर प्रदेश में आज लोगो को गर्मी से राहत मिलेगी तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवा हवा सक्रिय हो चुकी है, जिसके चलते तापमान में कमी की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार के अनुसार, यूपी में शुक्रवार से अगले पांच दिनों तक बार‍िश का मौसम बना रहेगा। इस बीच कहींं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और बीच में एक-दो दिन नहीं भी होने की संभावना है।

वही पंजाब में आज सुबह का तापमान 33°C रहा। वही आज दोपहर के समय तापमान 47°C है और यह 51°C जैसा महसूस होगा। जहां 15km/h की हवा की गति के साथ आर्द्रता लगभग 5% रहेगी। पंजाब में आज शाम का तापमान 47°C तक पहुंच सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें