Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का मौसम: यूपी से दिल्ली तक भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में IMD की चेतावनी, पढ़ें Weather Update

August 6, 2026

आज का मौसम: यूपी से दिल्ली तक भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में IMD की चेतावनी, पढ़ें Weather Update

Weather News 6 August: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। बता दें कि गुरुवार, 6 अगस्त को मौसम विभाग ने उत्तर, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत के अनेक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की गई है।

यूपी, दिल्ली और पहाड़ी राज्यों में बारिश

उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में सुबह से ही कई जगह बारिश हो रही है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी आज अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज हवा, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है।

मध्य और पूर्वी भारत में भी बारिश

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज तेज बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : 

गुजरात से केरल तक बरसेंगे बादल

बता दें कि गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी बारिश का अनुमान है। कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 6 और 7 अगस्त से बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ 7 से 9 अगस्त के बीच जोधपुर और बीकानेर के कुछ इलाकों में भी बारिश बढ़ सकती है।

लोगों के लिए सलाह

जिन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है, वहां के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खराब मौसम के दौरान बिना जरूरी काम के बाहर न निकलें और मौसम विभाग की ताजा जानकारी पर नजर रखें।

ये भी पढ़ें : 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें