Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा

September 27, 2026

22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा

Weather Update Today 27 Sept 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 27 सितंबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत करीब 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक, बिजली गिरने और आंधी की स्थिति को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

22 राज्यों में बारिश का अलर्ट
27 सितंबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मिजोरम, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 27 Sept 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? मेष को सफलता, सिंह को लाभ, वृश्चिक-मीन को सावधानी की जरूरत

 

दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं के आसार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 सितंबर को मौसम बदला हुआ रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 28 सितंबर को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के साथ अचानक बाढ़ का खतरा
उत्तर प्रदेश में शनिवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई। इसके बाद 27 सितंबर को एक बार फिर पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 से 29 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है। IMD ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के कई जिलों में कम से मध्यम स्तर के अचानक बाढ़ के खतरे की चेतावनी भी दी है।

यूपी में बहराइच, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, गोंडा, हरदोई, खीरी, श्रावस्ती, उन्नाव, सीतापुर, कन्नौज, बदायूं, बरेली, एटा, , कासगंज, मैनपुरी, पीलीभीत, इटावा, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, रामपुर और मुरादाबाद में बारिश देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- Hukamnama 27 Sept 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

 

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश
उत्तराखंड में 27 और 28 सितंबर को मौसम बेहद खराब रहने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 28 सितंबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

हिमाचल प्रदेश में भी तेज बारिश और हवाओं का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में 27 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। राज्य में बारिश का दौर 28 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है।

बिहार में बारिश
बिहार में 27 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य में बारिश का सिलसिला 2 अक्टूबर तक जारी रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश
मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 27 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक और बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

झारखंड में हल्की बारिश
झारखंड में 27 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। राज्य में बारिश का दौर 2 अक्टूबर तक जारी रह सकता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें