Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update Today: देश की राजधानी में हल्की बारिश से लोगों को मिली राहत, पहाड़ो की चोटियों पर हुई बर्फबारी,जानिए मौसम का हाल

June 6, 2024

Weather Update Today: देश की राजधानी में हल्की बारिश से लोगों को मिली राहत, पहाड़ो की चोटियों पर हुई बर्फबारी,जानिए मौसम का हाल

जून का महीना आते ही भीषण गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। इन दिनों ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी और लू से लोग परेशान है लोगो का इतनी गर्मी में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वही कल शाम के मौसम ने बहुत से हिस्सों में अचानक करवट ली और कुछ इलाको बारिश हुई जिससे लोगो को गर्मी से राहत मिली।

देश की राजधानी का हाल

देश की राजधानी में कल शाम को मौसम ने अचानक से करवट ली और कुछ इलाको में जमकर बारिश हुई जिससे कल दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली। वही मौसम विभाग की माने तो आज दिल्ली में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, इसके साथ ही आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश होने का सम्भावना जताया है। आज यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जिससे वहां के लोगो को आज गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। IMD ने अगले दो दिन और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। दिल्ली में धूल भरी हवाओं के साथ ही हल्की वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल की पहाड़ियों पर हो रही भारी बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में यलो अलर्ट के बीच कल चंबा की चोटियों पर भारी बर्फबारी देखने को मिली। शिमला समेत प्रदेश के कुछ जिलों सोलन, कुल्लू, किन्नौर के कई इलाको में बारिश हुई। वही कांगड़ा के पालमपुर और बैजनाथ में अचानक भारी वर्षा हुई। पहाड़ी क्षेत्र में मौसम बदलते ही लोगो को गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि बारिश के बाद मैदानी जिलों में उमस बढ़ गई है।

राजस्थान, पंजाब सहित कई जगह चल रहीं गर्म हवाएं

पंजाब ने कल शाम की बारिश ने मौसम में थोड़ा सुधार लाया है। रात को पंजाब के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चली और इस दौरान भारी वर्षा हुई। वही अगर भारत मौसम विज्ञान विभाग की माने तो आज लोगो को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इसके इलावा मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चली। बात करे बीते 24 घंटे की तो राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गर्म हवाएं चलीं। लेकिन कल रात की बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें