Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update : दिल्ली में आज मौसम रहेगा सुहावना, दो दिन बारिश का यलो अलर्ट, जाने मौसम का हाल

September 1, 2024

Weather Update : दिल्ली में आज मौसम रहेगा सुहावना, दो दिन बारिश का यलो अलर्ट, जाने मौसम का हाल

Weather Update : इस साल मैदानी इलाको में जमकर बारिश देखने को मिला है। बात देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां बारिश ने तापमान में काफी गिरावट लायी है। तो वहीं कई राज्यों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। कई राज्य ऐसे है जहां भारी बारिश ने बाढ़ ला दी है। IMD के अनुसार दिल्ली में आज रविवार से दो दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, यूपी, बिहार, एमपी और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

दिल्ली में दो दिन बारिश का यलो अलर्ट

देश की राजधानी यानि दिल्ली में मौसम विभाग ने रविवार से दो दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दे कि इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। जिससे दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

जम्मू-कश्मीर में दो चरणों में वर्षा की संभावना

बात करें पहाड़ी इलाको की तो जम्मू-कश्मीर में आज दो चरणों में भारी बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार 2 और 3 तारीख को जम्मू-कश्मीर के अगल अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। जिससे मौसम में ठंडगी महसूस ही जा सकती है।

जाने हरियाणा और पंजाब के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। बता दें कि पंजाब का औसत तापमान 5.9 डिग्री बढ़ गया। अगस्त महीने में कुल 8 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। वही अगर बारिश की बात करें तो तो सीजन में अभी भी 24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दो सितंबर को मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है। बात करे हरियाणा की तो मौसम विभाग ने आज दिन भर हल्की बारिश होने की संभावना की है। वही आज यहां अधिकतम तापमान 34.4 रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें