Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: दिल्ली में इस दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जाने राज्य के मौसम का हाल

June 26, 2024

Weather Update: दिल्ली में इस दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जाने राज्य के मौसम का हाल

Weather Update : देश के बहुत से राज्यों में मौसम ने करवट बदली है जिससे देश का मौसम सुहाना हुआ है और लोगो को चिलचिलाती धूप से राहत मिली है। जहां कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है तो वही उत्तर भारत में मानसून का बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी यानि दिल्ली में इस हफ्ते के अंत यानी 28 से 30 जून के मध्य तक बारिश हो जाने की संभावना जताई है।

दिल्लीवालों को झुलसाती गर्मी से मिली राहत तो उमस ने किया परेशान

देश की राजधानी मौसम इन दिनों सुहाना बना हुआ है। जिसके कारण लोगो को झुलसती गर्मी से राहत मिली है लेकिन वही दूसरी तरफ उमस ने एक बार फिर लोगो को परेशान कर दिया है। हालांकि कल से ही आसमान में बादल छाए रहे जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बहुत राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दिल्ली में आज भी अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना की है। वहीं IMD ने राजधानी दिल्ली में 1 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहने के साथ साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकती है। इस दौरान 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलेंगी। वही अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही हालत बने रहने की आशंका जताई जा रही है। मौसम ठंडा होने से दिल्लीवासियो को भीषण गर्मी के प्रकोप से बहुत राहत मिला है और तापमान में भी गिरावट आई है।

इन राज्यों में IMD ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली के साथ साथ मौसम विभाग में पुडुचेरी, बिहार, बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इन राज्यों के लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा के मौसम में हो सकता है बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार आज से मौसम में बदलाव हो सकता है। उसके बाद प्री मानसून की वर्षा शुरू हो सकती है। IMD के अनुसार 27 जून को प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी को छोड़ कर प्रदेश के बाकी जिलों में गरज चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद 28 जून को प्रदेश में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती है। इसके साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और साथ ही तापमान में गिरावट हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें