Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

West Bengal: चार नाबालिगों की मौत के मामले में परिजनों से मिलने पहुंचे राज्यपाल

February 20, 2024

West Bengal: चार नाबालिगों की मौत के मामले में परिजनों से मिलने पहुंचे राज्यपाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस मंगलवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा पहुंचे। राज्यपाल उन चार बच्चों के परिवार के सदस्यों से मिलेंगे जिनकी भारत-बांग्लादेश सीमा के पास जल निकासी विस्तार के दौरान कथित तौर पर मिट्टी धंस जाने से मौत हो गई थी। राजभवन के एक सूत्र ने बताया कि बोस सोमवार रात किशनगंज के लिए ट्रेन में सवार हुए। इसके बाद वह सड़क मार्ग से चोपड़ा पहुंचे। राजभवन के अधिकारी ने कहा, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल चोपड़ा पहुंचे। वह वहां मृतक बच्चों के परिजनों और अभिभावकों से मुलाकात करेंगे। चोपड़ा प्रखंड के चेतनगाछ गांव में 12 फरवरी को खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से उसके नीचे दब कर पांच से 12 साल की उम्र के चार बच्चों की मौत हो गई थी।

निर्माण कार्य सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा किया गया था। इस दुर्घटना ने उस वक्त राजनीतिक मोड़ ले लिया जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चार नाबालिगों की मौत के लिए लापरवाही का आरोप लगाते हुए बीएसएफ को जिम्मेदार ठहराया। तृणमूल कांग्रेस ने घटना के लिए बीएसएफ को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि उसकी लापरवाही से चारों बच्चों की जान गई। टीएमसी के एक दल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर हादसे की जांच की मांग की थी। उन्होंने बोस से चोपड़ा का दौरा करने का भी आग्रह किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें