Site icon Dainik Savera Times

पश्चिम बंगाल: 2.25 करोड़ रुपये का सोना जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

बारासात। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पेट्रापोल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते 2.25 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी का प्रयास करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में गुप्त सूचना पर अलग-अलग घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए, बीएसएफ र्किमयों ने बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करने वाले ट्रकों की तलाशी ली और एक वाहन से 1.58 करोड़ रुपये मूल्य के 2.5 किलोग्राम सोने के बिस्कुट जब्त किए और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में, एक अन्य व्यक्ति के पास से एक किलोग्राम से अधिक वजन का सोने का पेस्ट जब्त किया गया। जब्त सोना और गिरफ्तार व्यक्तियों को सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया।

Exit mobile version