नेशनल डेस्कः पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना इलाके में राजनीतिक माहौल लगातार गरमाया हुआ है। नेता जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी पत्नी रेजिना बीबी उर्फ सरिना को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। दरअसल, इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता जहांगीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें रस्सियों से बांधकर ले जाते हुए दिखाया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और उनके समर्थकों में गुस्सा बढ़ गया।
पत्नी रेजिना बीबी पर क्या आरोप लगे
जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी रेजिना बीबी ने इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। पुलिस का कहना है कि उन्होंने लोगों को इकट्ठा किया। विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम करवाया। भीड़ को भड़काने की कोशिश की। इससे इलाके में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया। इसी मामले में उनके खिलाफ पहले ही केस दर्ज किया गया था।
इलाके में कैसे बिगड़े हालात
फलता इलाके में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होने लगे। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि भीड़ ने थाने के बाहर प्रदर्शन की तैयारी कर ली। हालात नियंत्रण से बाहर जाने का डर बन गया।
पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा
स्थिति को संभालने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों को भी बुलाया गया। सुरक्षाबलों ने भीड़ को वहां से हटाया। इलाके को नियंत्रण में लिया।
गिरफ्तारी कैसे हुई
पुलिस ने इस मामले में खुद ही एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की। जांच के दौरान रेजिना बीबी की लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस टीम ने उन्हें दक्षिण 24 परगना से गिरफ्तार किया। रेजिना बीबी अब पुलिस हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...