दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल के पहाड़ी जिले दार्जिलिंग में पिछले 24 घंटों से जारी भारी बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। जिसकी वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। क्षेत्र में कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाओं के चलते अब तक कम से कम 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य अब भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन लगातार बारिश के कारण ऑपरेशन में गंभीर बाधाएं आ रही हैं।
#WATCH | Jalpaiguri, West Bengal | Excessive waterlogging witnessed in Porajhar of Rajganj block, after heavy rainfall. Many houses and farmlands have been inundated. Many people were forced out of their homes after a portion of the embankment on the River Mahananda suddenly… pic.twitter.com/2JNfbw1PI8
— ANI (@ANI) October 5, 2025
मिरिक में भूस्खलन से जानलेवा हादसा
सबसे बड़ी त्रासदी मिरिक के समीप जसबीर गांव में सामने आई, जहां एक घर पर पहाड़ी मलबा गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इस इलाके में कल शाम से भारी बारिश आ रही है। जिसकी वजह से से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “भूस्खलन में कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 7 लोगों की जान गई है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 11 तक बताया जा रहा है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: AAP ने इसे बनाया अपना राज्यसभा उम्मीदवार, Sanjeev Arora के इस्तीफे के बाद लिया फैसला
भारी बारिश के कारण पुल का एक हिस्सा ढहा
पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के कारण दुधिया लोहे के पुल का एक हिस्सा ढह जाने के बाद सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग एसएच-12 सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।
#WATCH | West Bengal Movement of vehicles has been restricted on the Siliguri-Darjeeling SH-12 road after a portion of Dudhia iron bridge collapsed due to heavy rain in North Bengal. pic.twitter.com/0Rv61YekTa
— ANI (@ANI) October 5, 2025
राजमार्ग और संपर्क मार्ग बंद
बारिश का असर सिर्फ जानमाल तक ही सीमित नहीं रहा। क्षेत्र की जीवनरेखा माने जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर रबिझोरा के पास तीस्ता नदी का पानी सड़क पर आ गया है, जिससे सिलीगुड़ी और सिक्किम के बीच का संपर्क लगभग टूट गया है।कलिम्पोंग और दार्जिलिंग को जोड़ने वाला तीस्ता बाजार मार्ग भी जलमग्न हो गया है। वहीं रोहिणी मार्ग पर हुए भूस्खलन ने सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग का संपर्क और अधिक मुश्किल बना दिया है।
रेस्क्यू में लगातार बारिश बनी बाधा
दार्जिलिंग के दुधिया मिरिक, इलाके में भूस्खलन की स्थिति पर, दार्जिलिंग जिला पुलिस के कुर्सियांग के अतिरिक्त एसपी अभिषेक रॉय कहते हैं, “मलबे से 7 शव पहले ही बरामद किए जा चुके हैं। हमें दो और लोगों के बारे में जानकारी मिली है। उनके शवों को निकालने का काम भी किया जा रहा है। दार्जिलिंग जाने वाले कुर्सियांग रोड पर दिलाराम में भूस्खलन हुआ है। वह सड़क अवरुद्ध है… गौरीशंकर में भूस्खलन के कारण रोहिणी रोड भी अवरुद्ध है… पनकाहाबरी रोड की हालत बेहद खराब है… तिनधारिया रोड अभी काम कर रही है। हम तीन से चार घंटे में तिनधारिया के रास्ते मिरिक में सभी पर्यटकों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं…”
#WATCH | Dudhia Mirik, Darjeeling | On the landslide situation in the area, Abhishek Roy, Additional SP Kurseong, Darjeeling district police, says, “7 dead bodies have already been recovered from the debris. We have information about two more people. Work is being done to recover… pic.twitter.com/JamX5M12aO
— ANI (@ANI) October 5, 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...