Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेज प्रताप यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम बदल दिया, अब ये रहेगा इसका नाम

August 21, 2023

तेज प्रताप यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम बदल दिया, अब ये रहेगा इसका नाम

पटना। पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप ने अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम बदल दिया है। अब इस पार्क को कोकोनट पार्क के नाम से जाना जाएगा। कंकड़बाग में स्थित इस पार्क का नाम पहले कोकोनट पार्क था। 2018 में इसका नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया गया था। अब तेज प्रताप ने इसका नाम बदलकर कोकोनट पार्क करने का ऐलान किया है।

वहीं, बीजेपी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा, 2018 में इस पार्क का नाम कोकोनट पार्क से बदलकर अटल बिहारी पार्क कर दिया गया था। मगर तेज प्रताप यादव एक बार फिर से इसका नाम कोकोनट पार्क कर दिया है। जहां एक तरफ तो नीतीश कुमार अटल जी की समाधि पर माल्यार्पण करते हैं और दूसरी तरफ तेज प्रताप यादव ने पार्क का नाम बदल दिया है। यह दोरंगी सरकार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें