गैजेट डेस्क: WhatsApp जल्द ही यूजर्स के लिए एक नया प्राइवेसी फीचर लेकर आ रहा है, जिससे चैटिंग का तरीका पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। कंपनी लगातार यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स पर काम कर रही है, और इसी कड़ी में अब After Reading नाम का एक खास फीचर चर्चा में है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर के आने के बाद जैसे ही सामने वाला व्यक्ति आपका मैसेज पढ़ेगा, वह मैसेज अपने आप गायब हो जाएगा। जानकारी के अनुसार, मैसेज खुलते ही एक 15 मिनट का टाइमर शुरू हो जाएगा और समय पूरा होते ही वह मैसेज भेजने वाले और पाने वाले दोनों की चैट से हट जाएगा। वहीं अगर रिसीवर मैसेज को नहीं खोलता है, तो वह मैसेज 24 घंटे तक चैट में रहेगा, उसके बाद खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएगा। इस फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है, जिसने इसे एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.26.12.2 में देखा है। हालांकि, फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है।
यह नया फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, जो अक्सर ओटीपी, पासवर्ड, एड्रेस या अन्य निजी जानकारी शेयर करते हैं। अभी तक ऐसे मैसेज चैट में तब तक बने रहते हैं, जब तक उन्हें खुद से डिलीट न किया जाए या डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर का इस्तेमाल न किया जाए। लेकिन नए फीचर के आने के बाद संवेदनशील जानकारी अपने आप ही हट जाएगी, जिससे प्राइवेसी और मजबूत होगी।
खास बात यह भी है कि यह फीचर तब भी काम करेगा, जब यूजर ने रीड रिसीट यानी ब्लू टिक को बंद कर रखा हो। फिलहाल WhatsApp में डिसअपीयरिंग मैसेज के लिए 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन के विकल्प मिलते हैं, लेकिन After Reading फीचर के आने के बाद यह समय घटकर सिर्फ 15 मिनट रह जाएगा। फिलहाल कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि इस फीचर को कब तक सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...