Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जब अचानक दिहाड़ी मजदूरों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, सुनी उनकी समस्याएं

July 5, 2024

जब अचानक दिहाड़ी मजदूरों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, सुनी उनकी समस्याएं

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वीरवार को अचानक जीटीबी नगर में रेहड़ी-पटरी वाले दिहाड़ी मजदूरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मजदूरों की समस्याएं सुनते हुए उनके साथ काम भी किया। कांग्रेस पार्टी ने इसकी जानकारी दी और सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कुछ फोटो भी शेयर की। फोटो में देखा जा सकता है कि राहुल लेबर चौक और एक कंस्ट्रक्शन साइट पर कुछ श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं।

वहीं, दूसरी फोटो में राहुल गांधी मजदूरों के साथ फावड़ा से सीमैंट मिलाते नजर आ रहे हैं और दीवार की चिनाई भी करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक घंटे से ज्यादा की मुलाकात में राहुल ने मजदूरों से उनके जीवन की कठिनाइयों और रोजगार से जुड़ी समस्याओं को लेकर बात की। साथ ही मजदूरों को समस्याओं के समाधान का भी भरोसा दिलाया। कांग्रेस ने राहुल की फोटो शेयर करते हुए लिखा, आज नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के जीटीबी नगर में श्रमिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। ये मेहनती मजदूर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके जीवन को सरल और भविष्य को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें