Site icon Dainik Savera Times

गाली गलौज करने से रोका तो आरोपी ने युवक के पेट में मारा चाकू

पंचकूला (कुलवीर दीवान): पंचकूला के गांव बुडनपुर में एक युवक ने कुछ लड़कों को गाली गलौज करने से रोका तो उसपर चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल करने का मामला सामने आया है। फिलहाल घायल का उपचार पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल में चल रहा है। घायल की पहचान गांव बुढ़नपुर निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम रवि अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान चार-पांच लड़के आए और उसके घर के बाहर गाली गलौज करने लगे। जब उसने लड़कों को गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपियों ने गुस्से में आकर उसके पेट में चाकू से दो वार किए और मौके से फरार हो गए। चाकू लगते ही रवि लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर उसके परिजन बाहर आए। इसके तुरंत बाद उसे उपचार के लिए सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

सूचना मिलते ही सेक्टर 16 पुलिस चौकी इंचार्ज और सेक्टर 19 क्राइम ब्रांच की टीम अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version