Site icon Dainik Savera Times

परीक्षा में पहुंचने में देरी हुई तो छात्र ने किया कुछ ऐसा जिसे देखकर आप रह जायेंगे दंग

पुणो: महाराष्ट्र के सतारा जिले में परीक्षा के लिए देरी होने पर 20 वर्षीय एक छात्र ‘घाट’ के ऊपर से पैराग्लाइंिडग करते हुए कॉलेज पहुंचा। छात्र के पैराग्लाइडिंग करके कॉलेज पहुंचने का यह वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र समर्थ महांगड़े ने बताया कि यह घटना 15 दिसंबर को हुई और ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि उसे एकदम अंतिम क्षणों में पता चला कि कुछ ही मिनटों में उसकी प्राकृतिक आपदा प्रबंधन पर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा थी।

पासारानी गांव के निवासी महांगड़े ने बताया कि इस क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग संचालकों को जानने से उन्हें मदद मिली।

एक वीडियो में महांगड़े को हैरिसन फॉली (सतारा में वाई-पंचगनी रोड पर पंचगनी से लगभग पांच किलोमीटर पहले स्थित एक समतल पठार) से किसानवीर कॉलेज तक पायलट द्वारा संचालित पैराग्लाइडिंग करते हुए दिखाया गया है।

महांगड़े ने कहा, ‘‘मैं हैरिसन फॉली के पास एक गन्ना जूस सेंटर पर काम करता हूं। उस दिन अपराह्न् दो बजे मुझे एहसास हुआ कि मेरी परीक्षा 2:15 बजे है। मैं इसके बारे में भूल गया क्योंकि परीक्षा का समय और तारीख कुछ समय पहले ही बदल दी गई थी। मुझे पता था कि रविवार को यातायात और घाट सेक्शन में चल रहे काम के कारण सड़क मार्ग से जाने का कोई विकल्प नहीं था और मेरा कॉलेज 12 किलोमीटर दूर था। ’’

छात्र ने कहा, ‘‘मैं उस इलाके में पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों को जानता था। उनमें से एक गोविन्द येवले ने एक पायलट से मुझे कॉलेज तक ले जाने के लिए कहा। ’’ गोविन्द येवले ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘सभी अनिवार्य सुरक्षा उपकरण पहनने के बाद, वह और हमारे पायलट ठीक पांच मिनट में कॉलेज के पास एक खुले मैदान में उतरने में सफल रहे। ’’

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे

https://www.instagram.com/reel/DF-WvaTMi9R/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह केस में HC का अहम फैसला: NSA हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

Exit mobile version