किशनगंज: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘वोट चोरी’ में लिप्त हैं और ‘चाहे वे कहीं भी चले जाएं, एक दिन पकड़े जाएंगे।’ बिहार के किशनगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश को बांटने की साजिश कर रहे हैं, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन देश को एकजुट करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा, मोदी, शाह और चुनाव आयोग के पास हमारे ‘वोट चोरी’ के आरोपों का कोई जवाब नहीं है, क्योंकि सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी है। प्रधानमंत्री, शाह कहीं भी चले जाएं, लेकिन वे ‘वोट चोरी’ के लिए पकड़े जाएंगे। राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्होंने हाल ही में हरियाणा में बड़े पैमाने पर ‘वोट चोरी’ का खुलासा किया है।
उन्होंने कहा, हरियाणा में करीब 2 करोड़ मतदाता हैं, लेकिन मतदाता सूची में लगभग 25 लाख फर्जी नाम पाए गए। आज तक न तो मोदी और न ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने यह कहने की हिम्मत दिखाई कि ‘राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं।’ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि जनता एकजुट होकर ‘वोट चोरी’ को रोक दे, तो बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार ‘सौ फीसदी बनेगी।’ पूíणया की सभा में गांधी ने कहा, मुख्यमंत्री बिहार के युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहते। बिहार का युवा अब मजदूर बनकर नहीं रहना चाहता। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में उद्योगपतियों को सस्ती दर पर जमीन दी जा रही है।
ये भी पढ़ें : 2300km की दूरी से इजराइल-ईरान में जंग, जानें दोनों देशों के पास कितनी ताकतवर मिसाइलें
मेष: दिन शुभ रहेगा...