Nimisha Priya : भारत ने मंगलवार को घोषणा की कि वह केरल की नर्स निमिषा प्रिया (Nimisha Priya) को हर संभव मदद प्रदान कर रहा है। निमिषा प्रिया (Nimisha Priya) को यमन (Yemen) में एक यमनी नागरिक की हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई गई है। विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने एक बयान में कहा, कि ‘हमें यमन में निमिषा प्रिया (Nimisha Priya) की सजा के बारे में पता है। हम समझते हैं कि निमिषा प्रिया (Nimisha Priya) का परिवार प्रासंगिक विकल्पों पर विचार कर रहा है। सरकार इस मामले में हर संभव मदद कर रही है।‘
यह बयान यमन (Yemen) के राष्ट्रपति रशद अल-अलीमी की ओर से निमिषा प्रिया (Nimisha Priya) की मौत की सजा को हाल ही में मंजूरी दिए जाने के बाद आया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि एक महीने के भीतर फांसी हो सकती है, जिससे परिवार सदमे में है और उसे बचाने के लिए समय की कमी महसूस कर रहा है। निमिषा प्रिया (Nimisha Priya) की मां, 57 वर्षीय प्रेमा कुमारी, मृत्युदंड की सजा माफ करवाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं। इस साल की शुरुआत में, उन्होंने यमन (Yemen) की राजधानी सना की यात्रा की।
इस यात्रा का मकसद यमन (Yemen) में स्थित एनआरआई सामाजिक कार्यकर्ताओं के संगठन सेव निमिषा प्रिया (Nimisha Priya) इंटरनेशनल एक्शन काउंसिल की मदद से मृतक के परिवार के साथ दिया (ब्लड मनी) के भुगतान पर बातचीत करना था। बल्ड मनी यमन (Yemen) में यह एक पारंपरिक प्रथा है जिसके कारण प्रिया की सजा में कमी आ सकती थी।
केरल के पलक्कड़ जिले के कोलेंगोडे की नर्स निमिषा प्रिया (Nimisha Priya) 2008 में अपने डेली वेज वर्कर माता-पिता की मदद के लिए यमन चली गई थीं। उन्होंने कई अस्पतालों में काम किया और आखिरकार अपना खुद का क्लिनिक खोलने का फैसला किया। 2017 में निमिषा प्रिया (Nimisha Priya) और उनके यमनी बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी के बीच विवाद हो गया। निमिषा पर महदी की हत्या का आरोप है। तब से वो जेल में है।
बता दें, 2020 में सना की एक ट्रायल कोर्ट ने उसे मौत की सजा सुनाई और यमन (Yemen) की सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने नवंबर 2023 में फैसले को बरकरार रखा, हालांकि इसने ब्लड मनी का विकल्प खुला रखा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...