Dainik Savera Times

New BJP President: कौन हैं नितिन नबीन, जिसे बनाया गया BJP का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Nitin Naveen appointed as BJP national working president

नेशनल डेस्कः बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये आदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। ऐसे में अब जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी नितिन नबीन संभालेगे।

नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है। पीएम ने आगे लिखा कि मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी नितिन नबीन को बधाई दी है और एक्स पर लिखा कि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव हों या बिहार में प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष या छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी, उन्होंने संगठन के हर दायित्व को पूरी निष्ठा और सफलता से निभाया है। बिहार में 5 बार विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में उनके पास जनता के बीच लंबे समय से कार्य करने का अनुभव है। आज उनका राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना दिन-रात परिश्रम करने वाले हर युवा भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर नितिन नबीन को बधाई देते हुए लिखा है कि ज्ञान और संस्कृति की पुण्यधरा बिहार के ओजस्वी भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें आत्मीय बधाई देता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में संगठन राष्ट्र व जनसेवा की भावनाओं के साथ नए आयाम स्थापित करेगा। आपके यशस्वी और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

नितिन नबीन ने साल 2006 लड़ा था पहली बार चुनाव

बता दें नितिन नबीन मौजूदा समय में बिहार सरकार के मंत्री है और वह पांच बार के विधायक भी हैं। वह पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन कायस्थ समुदाय से आते हैं। भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पटना में हुआ है। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रहे हैं। पिता के निधन के बाद नबीन चुनावी राजनीति में सक्रिय हुए। नितिन नबीन ने पहली बार साल 2006 में उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने 2010, 2015, 2020 और अब 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में लगातार विजयी हासिल की। हाल ही में संपन्न हुए 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन ने 98,299 वोट हासिल करके आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी को 51 हजार से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हराया है।

Exit mobile version