Site icon Dainik Savera Times

कौन है हरियाणा की साइको किलर महिला, जिसने अपने बेटे समेत 4 बच्चों की निर्मम हत्या

नेशनल डेस्कः हरियाणा के पानीपत के नौल्था गांव में 6 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के दादा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और साइको किलर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें जांच में पाया कि इस साइको किलर महिला ने अपने बेटे समेत 4 बच्चों की निर्मम हत्या की है।

ये है मामला

जानकारी के अनुसार सोनीपत के भावड़ गांव निवासी पाल सिंह ने बताया कि उनका परिवार सोनीपत के रामनगर में रहता है। उनके रिश्तेदार नौल्था गांव निवासी सतपाल के बेटे अमन की शादी थी। वह और बेटा संदीप बारात में चले गए। कुछ देर बाद बच्ची विधि के गायब होने की सूचना मिली। इसके बाद बच्ची की तलाश शुरू की तो वह एक करीब एक घंटे के बाद उनकी पत्नी ओमवती को स्टोर रूम में अंदर रखे पानी के टब में विधि का सिर डूबा हुआ मिला। पत्नी ने तुरंत बच्ची को टब से बाहर निकाला और एनसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्ची के दादा की शिकायत पर केस दर्ज किया और जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मृतक बच्ची की रिश्ते में चाची बताई जा रही है, जिसकी पहचाना सोनीपत के भावड गांव की रहने वाली पूनम के तौर पर हुई है। उसके पति का नाम नवीन है।

4 बच्चों की निर्मम हत्या

पुलिस की ओर से मिला जानकारी के अनुसार महिला पहले भी खुद के बेटे समेत 4 बच्चों की निर्मम हत्या कर चुकी है। बताया जा रहा है कि महिला ने इसराना क्षेत्र में नौल्था गांव में 6 साल की बच्ची की हत्या की थी। इसके अलावा साल 2023 में आरोपी महिला ने अपने ननद की बेटी और खुद के बेटे की हत्या की थी। साथ में अगस्त 2025 में महिला ने सिवाह गांव में भी एक बच्ची की हत्या की थी।

Exit mobile version