Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

World Cup फाइनल से पहले अचानक इंटरनेट सनसनी बनी यह लड़की…सोशल मीडिया पर छाई, जानें क्यों है चर्चा में

November 17, 2023

World Cup फाइनल से पहले अचानक इंटरनेट सनसनी बनी यह लड़की…सोशल मीडिया पर छाई, जानें क्यों है चर्चा में

नेशनल डेस्क: विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। पहले लीग मैचों और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी भारत ने जीत हासिल की। रोहित एंड कंपनी की जीत की खुशी के बीच अचानक सारा ध्यान अफगानी फैन वाजमा अयूबी की ओर मुड़ गया, जो अपनी अदाओं से लाखों लोगों के दिलों को लुभा रही हैं।

वाजमा अयूबी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और हर कोई उसके बारे में जानना चाहता है। अयूबी भारतीय टीम की फैन है और अपने ट्वीट से उन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जिससे कई लोग उनके फैन बन गए हैं और उनसे जुड़ी बातें जानने के लिए उत्सुक हैं।

 

कौन हैं अयूबी?

अयूबी मौजूदा ICC ODI World Cup 2023 के स्टार आकर्षणों में से एक रही है। इससे पहले, वह इस साल आयोजित एशिया कप में भी देखी गई थी। अयूबी, दुबई में एक बिजनेसवुमेन है। वह सिर्फ न केवल एक क्रिकेट फैन है, बल्कि व्यवसाय, प्रभाव और सक्रियता के क्षेत्र में एक मशहूर हस्ती भी हैं। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी है। ट्विटर पर उनके बायो उसके बारे में बहुत कुछ बताता है कि वे ‘रियल एस्टेट से लेकर टिकाऊ और एथनिक फैशन क्षेत्र से लेकर कई और क्षेत्रों में भी एक्टिव है। अफगान टीम का समर्थन करने के साथ-साथ अयूबी भारतीय क्रिकेट टीम की भी फैन है और अक्सर टीम को चियर करती दिखी है।

 

अयूबी भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फैन भी है। हाल ही में उन्होंने मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए बधाई दी थी. माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “ओएमजी, 7 विकेट! क्या प्रभाव और क्या क्रिकेटर #मोहम्मद शमी, टीम इंडिया को बधाई। इंग्लैंड के खिलाफ शमी के असाधारण प्रदर्शन पर भी कापी खुश हुई थी, जहां तेज गेंदबाज ने भारत की 100 रन की जीत में 4 विकेट लिए थे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘क्या खिलाड़ी हैं शमी।‘

 

एशिया कप 2023 के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ भारत के मैच से पहले, अयूबी ने 2022 टूर्नामेंट के दौरान विराट कोहली द्वारा पहनी गई जर्सी पहनी थी। तस्वीरें शेयर करते हुए अयूबी ने लिखा, ‘मैं अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने के लिए जो जर्सी पहन रही हूं, वह जर्सी किंग विराट कोहली ने खुद एशिया कप में भारत-बनाम अफगानिस्तान मैच में पहनी थी। इस पर उनके हस्ताक्षर भी हैं।‘ वहीं अयूबी की खूबसूरती देख लोग उसके कायल हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें