Site icon Dainik Savera Times

कोटा में विद्यार्थी क्यों कर रहे आत्महत्या; शिक्षा मंत्री ने बताया कारण

कोटा: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को कोटा में विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या किये जाने के पीछे ‘प्रेम प्रसंग’ को एक कारण करार दिया। उन्होंने साथ ही अभिभावकों से आग्रह किया कि वे सतर्क रहें और अपने बच्चों पर पढ़ाई के लिए दबाव न डालें। इस वर्ष कोटा में चार विद्यार्थियों ने आत्महत्या की है। कोचिंग संस्थानों के प्रमुख केंद्र कोटा में 2024 में आत्महत्या के 17 मामले सामने आए थे।

दिलावर (जो पंचायती राज विभाग भी संभालते हैं) बूंदी में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस कार्यक्रम में लाभाíर्थियों को भूमि स्वामित्व के लिए ‘स्वामित्व’ कार्ड जारी किए गए।

कोटा में विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या किये जाने के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि वह अभिभावकों से आग्रह करना चाहते हैं कि उन्हें सतर्क रहना चाहिए और अपने बच्चों पर पढ़ाई को लेकर दबाव नहीं डालना चाहिए।

दिलावर ने कहा, मैं ईमानदारी से आग्रह करना चाहूंगा, हालांकि मेरे शब्द कुछ लोगों को परेशान कर सकते हैं कि माता-पिता को चौकस और सावधान रहना चाहिए तथा उन्हें अपने बच्चों पर दबाव नहीं डालना चाहिए। मंत्री ने कहा कि कुछ मामलों में ‘प्रेम प्रसंग’ होते हैं और उसके कारण छात्र आत्महत्या कर लेते हैं।
दिलावर ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों की गतिविधियों और दिनचर्या के प्रति चौकस रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: Skand Shashthi: अप्रैल में कब है स्कंद षष्ठी? जानें सही तिथि, शुभ समय और पूजन विधि

Exit mobile version