Site icon Dainik Savera Times

‘दुखी क्यों हो, हमने बहुत अच्छा काम किया है..’, भाजपा वर्करों से मुलाकात में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को भाजपा मुख्यालय में कार्यकत्र्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकत्र्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि दुखी क्यों हो, हमने शानदार काम किया है। पीएम मोदी ने कार्यकत्र्ताओं से कहा कि अब हमें आगे की ओर देखना है। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से लोकसभा चुनाव 2024 के अनुभवों के बारे में भी बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भाजपा के संघर्षो को याद करते हुए पार्टी कार्यकत्र्ताओं में जोश भरने की कोशिश की। इस दौरान पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में लगे पार्टी के तमाम कार्यकत्र्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा कार्यालय में 2 घंटे से ज्यादा वक्त बिताया। इस दौरान उन्होंने भाजपा दफ्तर में काम कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात भी की। भाजपा कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत किया। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद भी पीएम मोदी ने पार्टी के मुख्यालय का दौरा किया था और कार्यकत्र्ताओं से मुलाकात की थी। कार्यकत्र्ताओं से बात करते हुए पीएम मोदी ने उनकी खूब तारीफ की। मोदी ने कहा कि आपकी मेहनत में कोई कमी नहीं थी। हमें परिणाम से निराश होने की जरूरत नहीं है। हमें पूरी मेहनत से आगे बढ़ने की जरूरत है। आप सभी ने बहुत शानदार काम किया है।

Exit mobile version