Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी के इतने साल बाद एक पिता अपनी बेटी को बैंड-बाजे के साथ क्यों लाया घर?

October 20, 2023

शादी के इतने साल बाद एक पिता अपनी बेटी को बैंड-बाजे के साथ क्यों लाया घर?

झारखंडः माता-पिता आपनी बेटी की शादी बहुत ही धूमधाम और खुशी के साथ करते हैं, लेकिन जब बेटी काे ससुराल अच्छा ना मिले ताे मां-बाप का दिल बहुत दुखी हाेता हैं। लेकिन झारखंड में एक ऐसा मामला सामने आया हैं, जहां पर एक बाप अपनी बेटी काे बैंड-बाजों के साथ ससुराल से वापिस ले आया और वहां पर मौजूद सभी देखते रहे। मिली जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल 2022 को साक्षी गुप्ता की शादी सचिन कुमार नाम के युवक के साथ हुई थी। सचिन झारखंड बिजली वितरण निगम में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है और रांची के सर्वेश्वरी नगर में रहता हैं। शादी के कुछ दिन बाद से ही साक्षी को तंग किया जाने लगा।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Raj Kundra ने Shilpa Shetty को ट्विटर में Message कर मचा दिया तहलका, देखें Live Video

शादी के करीब एक साल बाद साक्षी को पता चला कि जिस सचिन के साथ उसकी शादी हुई है, उसने पहले से 2 शादियां कर रखी हैं, जिसके बाद उसकी सारी जिंदगी ही बदल गई। इसके बाबजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और अपने रिश्ते काे बचाने की बहुत काेशिश की, लेकिन ऐसा ना हाे सका। इसके बाद साक्षी के घरवालाें ने उसका साथ दिया और उसके पिता ससुराल से बाकायदा बैंड-बाजे और आतिशबाजी के साथ बारात निकाली और उसे मायके वापस ले आए।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बेहद खूबसूरत है पंजाब के इस दिग्गज नेता की बेटी, Social Media पर मचाया तहलका, देखें Photos

बता दें, साक्षी ने तलाक के लिए कोर्ट में केस फाइल किया है। साथ ही लड़के ने गुजारा भत्ता देने की बात भी कहीं है। जल्द ही इन दाेनाें का कानूनी तौर पर तलाक हाेने की पूरी उम्मीद हैं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः मेले में टूटा झूला, हवा में लटके रहे लोग, देखें Video कैसे लाेगाें की जान अटकी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें