Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोर्ट में पत्नी को I love you.. कहकर आखिर पति क्यो खा लिया जहर…

February 9, 2025

कोर्ट में पत्नी को I love you.. कहकर आखिर पति क्यो खा लिया जहर…

पुणे : वैलेंटाइन वीक पर महाराष्ट्र के पुणे में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि शनिवार दोपहर शिवाजीनगर अदालत परिसर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के ही सामने आत्महत्या कर लीया। दोनों के बीच में कुछ विवाद चल रहा था। पत्नी ने अपने पति के खिलाफ कोर्ट में केस किया था। जिससे कारण पति कोर्ट में सुनवाई पर आया और यहां पत्नी से उसकी बहस हुई। उसने वहीं अपनी पत्नी के सामने जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान पशान निवासी सोहेल येनिघुरे (28) के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि सोहेल का उनकी पत्नी के साथ झगड़े होते थे। सोहेल की पत्नी मायके चली गई और पति के खिलाफ केस कर दिया।

दोनों के बीच काउंसलिंग के प्रयास असफल रहे

पुलिस ने बताया कि सोहेल और उसकी पत्नी के बीच कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था। सोहेल अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहता था जबकि उसकी पत्नी सोहेल के साथ रहने को तैयार नहीं थी। दोनों के बीच काउंसलिंग के प्रयास भी किए गए लेकिन असफल रहे।

दोनों के बीच जमकर फिर से बहस हुई

पति-पत्नी दोनों को फैमिली कोर्ट में बने काउंसलिंग सेंटर में शनिवार को बुलाया गया था। जहां दोनों के बीच जमकर फिर से बहस हुई। इस दौरान पति सोहेल ने वहीं अपनी पत्नी के सामने ही जहर खा लिया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोहेल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि सेकंड सैटरडे होने के चलते अदालत में छुट्टी थी इसलिए वहां ज्यादा लोग नहीं थे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि सोहेल ने मरने से पहले पत्नी को आई लव यू भी कहा। मामले के आगे की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें