Site icon Dainik Savera Times

जल्लाद बनी पत्नी… पति के शरीर के इस हिस्से पर फेंका तेज़ाब, हालत नाजुक

गुजरात: अहमदाबाद से घरेलू हिंसा की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बता दें कि एक महिला ने अपने पति पर इस कदर हैवानियत दिखाई कि वह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, 33 वर्षीय युवक पर पहले खौलता हुआ पानी डाला गया और उसके बाद उसके शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर तेज़ाब फेंक दिया गया। पीड़ित, जो डिलीवरी का काम करता है, इस समय सोला सिविल अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

शक ने बदली ज़िंदगी

पुलिस के अनुसार, महिला को शक था कि उसके पति के किसी और महिला से अवैध संबंध हैं। यह संदेह दोनों के बीच बार-बार झगड़ों का कारण बनता था। पुलिस ने बताया कि झगड़े इतने बढ़ गए थे कि इनकी शिकायत पहले भी थाने में दर्ज कराई जा चुकी थी।

रात में दिया वारदात को अंजाम

FIR में दर्ज बयान के अनुसार, घटना वाली रात पति सो रहा था, तभी पत्नी ने अचानक उसे गालियाँ देना शुरू कर दिया और कंबल खींचकर उसे नींद से जगा दिया। इसके बाद महिला ने पहले खौलता पानी उसके ऊपर उड़ेल दिया और फिर तेज़ाब की बोतल उठाकर उसके शरीर पर फेंक दिया।

पीड़ित ने बताया, “मैं कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसने मेरे गुप्तांगों पर तेज़ाब डाल दिया।” इस अमानवीय कृत्य के बाद महिला मौके से फरार हो गई।

ये भी पढ़ें: बहू के साथ संबंधों के आरोप पर पूर्व DGP का बयान- बेटा तो बेटा ही होता है…

दो साल पहले हुई थी करोत मैरिज

जानकारी के अनुसार, दोनों की यह दूसरी शादी थी और उन्होंने दो साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। महिला को पहले पति से एक छह वर्षीय बेटा भी है। वहीं, वर्तमान पति ने इस शादी के लिए अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलने पर सैटेलाइट पुलिस स्टेशन ने महिला के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला की तलाश जारी है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: जानें 9 मार्च को आपके शहर में आज के दाम

Exit mobile version