Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Madhya Pradesh में करेंगे ‘क्लीन स्वीप’ : CM Mohan Yadav

April 22, 2024

Madhya Pradesh में करेंगे ‘क्लीन स्वीप’ : CM Mohan Yadav

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि मध्यप्रदेश ‘क्लीन स्वीप’ की ओर जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी यहां की सभी 29 सीटें जीतने जा रही है। डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि धीरे-धीरे चुनाव चरम पर पहुंच रहा है। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव में दिनों दिन उत्साह उमंग के साथ लगती आ रही है। इसी में तीसरे और चौथे चरण के नामांकन का आखिरी दौर चालू हो गया है। जिस उमंग और उत्साह के साथ जनता का प्रतिसाद मिल रहा है, वो देखने लायक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो वर्तमान का समय चल रहा है वो उत्साह और उमंग बढ़ाने वाला है। हमने संकल्प लिया है कि सभी 29 सीटें जीतेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस की मजबूत मानी जाने वाली ¨छदवाड़ा सीट भी इस बार भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मेहनत की और जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। हम अपने पूरे प्रदेश को एक तरह से क्लीन स्वीप की तरफ ले जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें