Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi को तब तक उनके झूठ की याद दिलाते रहेंगे, जब तक वह सच नहीं बोल देते : Jairam Ramesh

August 25, 2023

PM Modi को तब तक उनके झूठ की याद दिलाते रहेंगे, जब तक वह सच नहीं बोल देते : Jairam Ramesh

नई दिल्लीः कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से उनके झूठ की याद तब तक याद दिलाती रहेगी, जब तक वह अपनी हमारी जमीन में किसी ने प्रवेश नहीं किया वाली टिप्पणी पर सच नहीं बोल देते। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, ‘याद रखें कि प्रधानमंत्री ने 19 जून 2020 को क्या कहा था। जब तक प्रधानमंत्री सच नहीं बोलेंगे, हम देश को बार-बार उनके झूठ की याद दिलाएंगे।‘

उन्होंने प्रधानमंत्री का एक वीडियो भी संलग्न किया जिसमें वह एक सर्वदलीय बैठक को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, ’हमारे क्षेत्र में कोई नहीं घुसा है, कोई वहां नहीं है और एक भी पोस्ट पर किसी ने कब्जा नहीं किया है।’ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री की टिप्पणी को ‘झूठ बताया गया, क्योंकि चीन ने भारत की हजारों किलोमीटर भूमि पर कब्जा कर लिया है‘ के कुछ ही देर बाद जयराम का ट्वीट आया।

कारगिल में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘लद्दाख एक रणनीतिक स्थान है और यहां आने के बाद, खासकर, जब मैं पैंगोंग त्सो झील पर था, यह स्पष्ट है कि चीन ने भारत की हजारों किलोमीटर जमीन ले ली है। और ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष की बैठक में कहा कि लद्दाख की एक इंच जमीन किसी ने नहीं ली है, यह एक झूठ है। ‘लद्दाख का हर व्यक्ति जानता है कि चीन ने भारत की ज़मीन ले ली है और प्रधानमंत्री बोलने को तैयार नहीं हैं।‘ कांग्रेस कई मौकों पर चीन मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठा चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें