Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karnal News : नहीं होने देंगे गैस की कालाबाजारी : डीएफएससी .

April 2, 2026

Karnal News : नहीं होने देंगे गैस की कालाबाजारी : डीएफएससी .

करनाल। (Karnal News ) जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले नियंत्रक मुकेश कुमार ने कहा कि जिला में एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध डायवर्जन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से निरन्तर सख्त कदम उठाये जा रहे हैं।

चलाया जा रहा सघन निरीक्षण

इसके अलावा उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे, इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिकायतों की निवारण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाते हुए विभाग की ओर से मेरठ रोड करनाल में एलपीजी सेवाओं से संबंधित कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

लैंडलाइन नंबर पर करें शिकायत

इस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से आमजन गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता, आपूर्ति में देरी, कालाबाजारी एवं अवैध भण्डारण जैसी शिकायतें दर्ज करवा सकते है। उन्होंने बताया कि कन्ट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर 0184-2285963 पर प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। कालाबाजारी एवं अवैध भण्डारण से संबंधित शिकायतों पर संबंधित सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से जांच करके कार्यवाही अमल में लाई जा रही है उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी एल. पी.जी. से संबंधित कोई अनियमितता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरन्त प्रशासन अथवा कन्ट्रोल रूम को दें।

पांच टीमें रख रहीं नजर

जिला नियंत्रक करनाल ने बताया कि जिला में एल.पी.जी. की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिये प्रतिदिन 5 निरीक्षण टीमें फील्ड में सक्रिय हैं। ये टीमें गैस गोदामों, गैस एजेंसियों तथा संदिग्ध स्थानों पर लगातार निरीक्षण कर रही हैं, जिसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता की तत्काल पहचान कर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

Also Read : कबूतरबाजी में ठगी के शिकार युवक ने निगला जहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें