Site icon Dainik Savera Times

अनुच्छेद 370 की बहाली से पहले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी: महबूबा मुफ़्ती

श्रीनगर : पीपुल्स डैमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने बुधवार को संकल्प लिया कि जब तक संविधान का अनुच्छेद 370 पुन: बहाल नहीं हो जाता है, वह जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि यह ‘मूर्खतापूर्ण’ फैसला हो सकता है लेकिन उनके लिए यह ‘भावनात्मक’ मुद्दा है। एक साक्षात्कार में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव इसलिए नहीं हो रहे हैं क्योंकि केन्द्र सरकार ‘डरी’ हुई है कि अगर निर्वाचित सरकार बनी तो वह अपना ‘छुपा हुआ एजैंडा’ नहीं चला पाएगी।

Exit mobile version