Site icon Dainik Savera Times

अपने तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में ले जाऊंगा : PM Modi

दमोहः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल में वह देश को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में ले जाएंगे। 17 नवंबर को राज्य विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के दमोह शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, मोदी ने यह भी कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस को सत्ता सौंपी, लेकिन उनके मुख्यमंत्री सट्टेबाजी और काला धन पैदा करने में शामिल पाए गए।

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद देश की अर्थव्यवस्था 200 से अधिक वर्षों तक देश पर शासन करने वाले ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया में 10वें से 5वें स्थान पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि 2014 में जब हम सत्ता में आए तो देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में 10वें स्थान पर थी। धीरे-धीरे यह 9वें, 8वें, 7वें और 6वें स्थान पर पहुंची लेकिन कहीं कोई इसके बारे में बात नहीं कर रहा था। पीएम माेदी ने कहा, ‘‘जब यह 200 साल तक देश पर राज करने वाले ब्रिटेन को पीछे छोड़कर 5वें स्थान पर पहुंची तो हर कोई हैरान रह गया और भारत की ओर देखने लगा।’’

We are now on WhatsApp. Click to join

पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान वह देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में ले जाएंगे। अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में वापस आती है, तो राज्यों में 85 प्रतिशत कमीशन मशीन’’ काम करेगी जैसा कि उस पार्टी के एक प्रधानमंत्री ने एक बार कहा था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्र द्वारा जारी प्रत्येक एक रुपये में से केवल 15 पैसे ही लक्षित लाभार्थी तक पहुंचते हैं।

Exit mobile version