Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

6 राज्यों में 7 में से 4 सीटें जीतना इंडिया गठबंधन की ताकत का सबूत : CM Kejriwal

September 9, 2023

6 राज्यों में 7 में से 4 सीटें जीतना इंडिया गठबंधन की ताकत का सबूत : CM Kejriwal

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि इंडिया गठबंधन बेहद शक्तिशाली है, यही वजह है कि उन्होंने 6 राज्यों में हुए उपचुनावों में 7 में से 4 सीटें जीतीं। केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘इंडिया गठबंधन बहुत शक्तिशाली है। यही भाजपा की चिंता का कारण है। यही कारण है कि भाजपा देश का नाम बदलना चाहती है।‘

केजरीवाल ने पहले कहा था कि देश का नाम बदलना देश के साथ धोखा है। केजरीवाल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, ‘ये देश के साथ गद्दारी है। उन्होंने इंडिया गठबंधन के कारण ही एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव भी पेश किया है। वे हर छह महीने में जनता का सामना नहीं करना चाहते, इसलिए एक देश एक चुनाव की वकालत करते हैं। यदि अवधारणा स्वीकार कर ली जाती है, तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि वे 5,000 रुपये में सिलेंडर बेचेंगे।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें