Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुलमर्ग में शीतकालीन खेलों से जम्मू कश्मीर में खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा : PM Modi

February 11, 2023

गुलमर्ग में शीतकालीन खेलों से जम्मू कश्मीर में खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा : PM Modi

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि गुलमर्ग में ‘खेलो इंडिया’ राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों के आयोजन से जम्मू कश्मीर में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘तीसरे ‘खेलो इंडिया’ राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। ये खेल गुलमर्ग के खूबसूरत परिवेश में आयोजित किए जा रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, कि ‘इससे जम्मू कश्मीर में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।’’ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को गुलमर्ग में खेलों के इस तीसरे संस्करण की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि उनका मंत्रलय जम्मू कश्मीर की आíथक मदद करता रहेगा और इसे सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें