Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार

November 29, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई पुलिस को फोन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के आरोप में 34 वर्षीय एक मानसिक रूप से अस्थिर महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में धमकी से संबंधित एक फोन आया। फोन पश्चिमी उपनगर के अंबोली से आने के संकेत मिले और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम ने फोन करने वाली महिला का पता लगाया और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि जांच के बाद महिला मानसिक रूप से अस्थिर पाई गई और यह फोन ‘मजाकिया’ तौर पर किया जाना करार दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें