Site icon Dainik Savera Times

कर्नाटक में पति, बेटे की गिरफ्तारी के बाद महिला ने की आत्महत्या

मैसूर: कर्नाटक के मैसूर जिले में मंगलवार को एक दुखद घटना में, हत्या के आरोप में अपने पति और बेटे की गिरफ्तारी के बाद एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत की खबर पाकर पति की जेल में ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह घटना मैसूरु के मंडी पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। महिला की पहचान 35 वर्षीय इंद्राणी के रूप में हुई है। उनके पति सम्राट की जेल में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने कहा, सम्राट और उनके बेटे तेजस को मैसूर के विद्यानगर इलाके में बलराज नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

कथित तौर पर मामूली बात पर हत्या को अंजाम दिया गया।पुलिस ने मामले में तेजस, उसके पिता सम्राट और अन्य दो को गिरफ्तार किया। उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना के बाद तेजस की मां इंद्राणी उदास हो गई और दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण रविवार को अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर जेल में बंद उसके पति सम्राट सदमे में आ गए और सोमवार को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Exit mobile version