मुंबई: एक एक्सप्रेस ट्रेन के वातानुकूलित (एसी) कोच में एक महिला के इलैक्ट्रिक केतली में ‘नूडल्स’ पकाने का वीडियो वायरल होने से उत्पन्न सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद मध्य रेलवे ने उस महिला का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि महिला यात्री की पहचान कर ली गई है और उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं। उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 147(1) के तहत कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में एक इलैक्ट्रिक केतली को मोबाइल चाजिर्ग के लिए बने सॉकेट से जुड़ा दिखाया गया है। मराठी में बोल रही महिला का कहना है कि उसने इसी तरीके से 10-15 लोगों के लिए चाय बनाई।
ये भी पढ़ें: ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी साझेदारी, भारत-कनाडा के बीच यूरेनियम समझौता

