अयोध्या : सोशल मीडिया पर आज कल हर कोई वायरल होना चाहता है, जिसके लिए वह अतरंगी चीजें करते रहते हैं। वहीं एक लड़की की भी वीडियो बहुत वायरल हो रही है। दरअसल लड़की अयोध्या जैसे धार्मिक जगह पर राम की पैड़ी में भीगे हुए कपड़े में फिल्मी गाने पर रील बना रही है। लड़की की डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वहीं दूसरी ओर उसकी ऐसी हरकतें देख लोगों ने आक्रोश जताया है। लोगों का कहना है कि ये जगह रील्स प्रेमियों का अड्डा बन चुका है। उन्होंने कहा कि लोग राम की पैड़ी पवित्र घाट में आकर डुबकी लगाते हैं। लोग यहां आकर प्रार्थना करते हैं। मगर इस महिला ने यहां आकर रील बनाई। लोगों को महिला का ये अंदाज कतई पसंद नहीं आ रहा।
प्रशांत ने भड़ास निकालते हुए लिखा, ‘अपने पावन तीर्थों, संस्कृति और मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाना कोई ऐसे ‘खोखले हिंदुओं’ से सीखें।’ एक ने लिखा, ‘ये रील्स वाले हैं, कुछ भी कर सकते हैं।’
अनिल सिंह ने लिखा, ‘ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए जो कहीं भी शुरू हो जाते हैं।’ प्रमोद यादव ने लिखा, ‘अब आगे चाहे कुछ भी हो, पर ये महिला मशहूर तो हो ही जाएगी।’
लड़की ने बॉलीवुड गाने ‘जीवन में जाने जाना’ पर डांस करती दिख रही है। वीडियो की शुरुआत में महिला बालों को पानी में डालकर झटकती है। इसके बाद वो पानी को ऊपर की तरफ छलकाती है। वायरल वीडियो पर अयोध्या पुलिस ने एक्स पर रिप्लाई किया और बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई चल रही है। उसने कहा कि मामले में जांच की जाएगी।
#अयोध्या :राम की पैड़ी में रील बनाते एक महिला का वीडियो हुआ वायरल पानी के अंदर फिल्मी गाने पर ठुमका लगाते …
हमारे धार्मिक स्थलों के लिए क्या समझ के रखा है नाचने वाले लोगों ने pic.twitter.com/6q4zYANM3f
— Vikram Singh Parmar (@vikram_rajaB) October 10, 2023

