Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा में मकान से गिरकर महिला की मौत

October 3, 2023

नोएडा में मकान से गिरकर महिला की मौत

नोएडा: बादलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात को एक सोसाइटी के मकान से गिरकर 26 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बादलपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली कुमकुम नामक महिला सोमवार रात को संदिग्ध परिस्थिति में छत से नीचे गिर गई।

उन्होंने बताया कि महिला को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर इस मामले में महिला के परिजन कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें