Site icon Dainik Savera Times

Mahakaleshwar Temple के भोजन केंद्र में मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत

Mahakaleshwar Temple

Mahakaleshwar Temple

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन में Mahakaleshwar Temple के भोजन केंद्र में आलू छीलने वाली मशीन में दुपट्टा फंसने से एक महिला की शनिवार को मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उप-विभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) लक्ष्मी नारायण गर्ग ने संवाददाताओं को बताया कि यह दुर्घटना सुबह मंदिर के अन्न क्षेत्र में हुई। उन्होंने कहा कि निजी सुरक्षा सेवा के कर्मचारियों और परिसर में मौजूद अन्य महिलाओं ने बताया कि रजनी खत्री (30) भोजनशाला (रसोई) में काम कर रही थी तभी उसका दुपट्टा आलू छीलने वाली मशीन में फंस गया। एसडीएम ने बताया कि दुपट्टा महिला के गले में फंस गया। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम ने कहा कि सरकार उसके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। अन्न क्षेत्र महाकालेश्वर मंदिर से करीब 500 मीटर की दूरी पर है और यहां श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

Exit mobile version