Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला की मौत

April 16, 2026

Haryana : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला की मौत

सोनीपत। Woman dies in collision कुंडली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी और सड़क किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।

काले रंग की स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान गीता निवासी जाखौली के रूप में हुई है। वह कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने जाती थी। सुबह जब वह प्याऊ मनियारी कट के पास पानीपत-दिल्ली जीटी रोड किनारे खड़ी थी, तभी पानीपत की ओर से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

केस दर्ज, मामले की जांच शुरू

टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। गाड़ी चला रहे युवक संजीव गुप्ता ने ही घायल को नजदीकी हसीजा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सामान्य अस्पताल सोनीपत ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पति की शिकायत पर केस दर्ज

घटना से गांव में शोक का माहौल है और परिजन शोक में डूबे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कुंडली थाना से मनीष और अखिल अस्पताल पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए। मृतका के पति राजेंद्र की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों, वाहन की रफ्तार और चालक की लापरवाही की जांच जारी है। आरोपी चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें