Site icon Dainik Savera Times

Haryana : रफ्तार का कहर : थाने के सामने महिला को मारी टक्कर, मौत

father accident death daughter dies

father accident death daughter dies

अंबाला। Woman hit in front of police station साहा थाने के सामने एक तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां तेज और अनियंत्रित कार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर मारकर चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पसियाला गांव की रहने वाली थी महिला

मृतक महिला की पहचान पसियाला गांव निवासी 33 वर्षीय देवी चंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ, उस समय महिला थाना क्षेत्र के पास से गुजर रही थी। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला को संभलने तक का मौका नहीं मिला। पसियाला गांव के नसीब सिंह ने बताया कि आंखों के सामने ही तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मारी।

चालक को तलाश रही पुलिस

उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। नसीब सिंह और डायल-112 की मदद से महिला को तुरंत अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Also Read :

Exit mobile version