Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली रोडरेज के दौरान महिला की हत्या, स्कूटी सवार बदमाश ने मारी गोली

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में रोडरेज के दौरान स्कूटी सवार बदमाश ने बाइक सवार दंपती पर गोली चला दी। गोली बाइक के पीछे बैठी महिला सिमरनजीत कौर (30) को लगी। जीटीबी अस्पताल ले जाने पर सिमरन को मृत घोषित कर दिया गया। हमले के बाद स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया। महिला का पति हीरा सिंह परिवार के साथ गुरु नानक कालोनी भलस्वा डेयरी इलाके में रहती थी। पति सराय काले खां गुरुद्वारे में सुपरवाजर की नौकरी करते थे। वारदात के समय वह अपनी बुलेट बाइक से ज्योति नगर स्थित बैंक जा रहे थे। गोकुलपुरी फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार से हीरा सिंह का झगड़ा हुआ था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version