Site icon Dainik Savera Times

राजस्थान में महिला को नग्न कर घुमाया, वीडियो वायरल होने पर मामला आया बाहर

जयपुर : राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला को नग्न कर घुमाया गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया। घटना जिले के निचलकोटा गांव की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों आदिवासी समुदाय से हैं और पीड़िता के पूर्व ससुर और उनके परिवार के सदस्य इस मामले में आरोपी हैं।

उन्होंने कहा, ‘सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) डिप्टी एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।एसपी अमित कुमार ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की गई हैं। घटना पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्र ने एडीजी क्राइम दिनेश एम.एन. वे को प्रतापगढ़ भेजने का निर्णय लिया है।

डीजीपी ने पुलिस से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा है।घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा, ‘प्रतापगढ़ में आदिवासी महिला के साथ र्दुव्‍यवहार का वीडियो देखकर रूह कांप जाता है, अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वे खुलेआम अपराध का वीडियो बना रहे हैं।‘पूनिया ने राज्य सरकार से दोषियों को ‘इतनी कठोर सजा देने का आग्रह किया कि ऐसे अपराध करने के बारे में सोचने से भी अपराधियों के मन में डर पैदा हो जाए।‘

Exit mobile version