Site icon Dainik Savera Times

सगाई के कुछ ही दिन बाद कर्नाटक में महिला से बलात्कार कर की हत्या

यादगीर: कर्नाटक के यादगीर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ उसकी सगाई के कुछ दिन बाद बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई। पीड़िता की पहचान मुदनाल टांडा निवासी सविता राठौड़ (35) के रूप में हुई है। पीड़िता कीसगाई हो चुकी थी और जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी। हालांकि पुलिस ने एक संदिग्ध सचिन को हिरासत में ले लिया है, लेकिन उनका मानना है कि यह सामूहिक बलात्कार का मामला हो सकता है।

घटना 9 सितंबर को हुई जब पीड़िता कांचागराहल्ली क्रॉस स्थित अपने खेत में गई थी।ग्रामीणों ने सविता को उसकी छाती और कान पर चाकू से वार के निशान के साथ पाया और उसे तुरंत कलबुर्गी के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि सोमवार को पीड़िता ने दम तोड़ दिया।प्रारंभिक जांच से पता चला कि सविता अनाथ थी और वह अपने दिव्यांग भाई के साथ रह रही थी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Exit mobile version