Site icon Dainik Savera Times

अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का मिला शव, सिपाही के खिलाफ हत्या का आरोप

Amethi

Amethi

Amethi : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला मुख्यालय के अमेठी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद एक विवाहिता की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला के पति ने इस मामले में एक सिपाही के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शनिवार को घटना की पुष्टि की है। अमेठी के पुलिस क्षेत्रधिकारी (सीओ) मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या या आत्महत्या का पता चल सकेगा।

सीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। सिपाही पर लगे हत्या के आरोप के बारे में पूछे जाने पर सीओ ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। पुलिस के मुताबिक आवास विकास कालोनी के सामने स्थित एक मकान में आलोक अग्रहरि की पत्नी दिव्य अग्रहरी का आज दोपहर बाद दरवाजे की कुंडी से लटकता हुआ शव मिला। दिव्या के पति आलोक कुमार अग्रहरी ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी की लाश जो गेट की कुंडी से लटकी हुई थी, उससे किसी की मौत नहीं हो सकती है, कोई फांसी नहीं लगा सकता है। अग्रहरी ने बताया कि तीन महीने पूर्व उनका और उनकी पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ था जिसमें 112 डायल पुलिस आई थी उसमें एक सिपाही था जिसने उनकी पत्नी का नंबर ले लिया था और नंबर लेने के बाद से वह लगातार उनकी पत्नी के संपर्क में था और उनके घर आया जाया करता था।

पति ने बताया कि आज सुबह वह 9:00 बजे काम पर चला गया था और जब दोपहर बाद घर आया तो गेट के दरवाजे की कुंडी से फांसी का फंदा लगी हुई उसकी पत्नी की लाश पड़ी हुई थी। आलोक ने आरोप लगाया है कि उसके पत्नी की हत्या सिपाही द्वारा की गई है उसने आत्महत्या नहीं की है।

Exit mobile version