नेशनल डेस्क: दिल्ली मेट्रो से अजीबो-गरीब वीडियो आए दिन वायरल होता है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो से एक नया वीडियो वायरल हो रहा जिसमें दो महिलाएं आपस में सीट को लेकर भिड़ गईं।
Kalesh b/w Two woman inside Delhi metro over seat issues
pic.twitter.com/x4zEKe6Ir0— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 5, 2023
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। दो महिलाएं मेट्रो के अंदर सीट के लिए लड़ती नजर आ रही हैं। @gharkekalesh के ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है। महिलाएं सीट के लिए अंग्रेजी में एक-दूसरे से लड़ती नजर आ रही है। दोनों एक-दूसरे को खूब खरी-खोटी सुना रही हैं। लोग इस लड़ाई पर खूब मजे ले रहे हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।