Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिलाओं को रूढ़िवादी रीति-रिवाजों और परंपराओं से मुक्त किया जाना चाहिए : Mohan Bhagwat

July 19, 2025

महिलाओं को रूढ़िवादी रीति-रिवाजों और परंपराओं से मुक्त किया जाना चाहिए : Mohan Bhagwat

पुणो: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक है और उन्हें (महिलाओं को) रूढ़िवादी रीति-रिवाजों एवं परंपराओं से मुक्त किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र के सोलापुर में गैर-लाभकारी संगठन उद्योगवर्धनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि महिलाएं किसी भी समाज का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि एक पुरुष अपनी मृत्यु तक काम करता है। एक महिला भी अंत तक काम करती है, लेकिन उससे भी आगे वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती है। एक महिला के प्यार और स्नेह के तले बच्चे बढ़ते और परिपक्व होते हैं। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रीय विकास के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण बेहद महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़े- Vaibhav Suryavanshi की बैटिंग में किस्मत का योगदान, इस पूर्व क्रिकेटर ने IPL 2026 से पहले चेताया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें